
संविदा पर बहाल एएनएम कर्मियों ने किया आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अपनी मांगों के समर्थन में बिहार राज्य एएनएम संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा राज्य संघ के आह्वान पर दरभंगा-मधुबनी एवं समस्तीपुर के संविदा पर बहाल एएनएम ने संयुक्त रुप से बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की वजह से करीब एक घंटे तक दरभंगा समाहरणालय की सड़क जाम रही. इससे पहले प्रदर्शनकारी लहेरिया सराय के मुख्य मार्ग लोहिया चौक, टावर चौक, समाहरणालय होते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. वह सरकार के खिलाफ नारे लगाए इन लोगों की मांग थी के समान काम के लिए समान वेतन दिया जाय. ठेके पर बहाल नौकरी को नियमित की जाए प्रदर्शन का नेतृत्व गायत्री कुमारी ,मधु कुमारी ,जयंती कुमारी, अनिता कुमारी, पिंकू कुमारी, रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से की. प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम से प्रेषित एक पत्र प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपा गया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष भवन नारायण झा, संजय झा, अजय कुमार झा, योगेंद्र राम, नंदन कुमार सिंह, विनोद भारती, मो. इमरान, संतोष पासवान, रानी कुमारी, नूतन कुमारी, रेनू कुमारी आदि ने भी संबोधित किया.

