
टीकाकरण केलिए इंद्रधनुष मिशन जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सघन इंद्रधनुष मिशन के जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में किसी कारणवश 5 साल तक के 13000 बच्चे छूट गए हैं. इन्हीं बच्चों को टीकाकरण कराई जाएगी. जिसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना काफी जरूरी है. सनद रहे कि 7 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाले इंद्रधनुष मिशन को लेकर रोटरी क्लब, दरभंगा और खाजा गरीब नवाज नर्सिंग स्कूल की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई. बिहार में 16 जिलों को चिन्हित किया गया है. जिसमें दरभंगा जिला में भी 13000 बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं इस मौके पर सिविल सर्जन सतीश चंद दास, डॉक्टर महावीर चौधरी, चंद्र भूषण कुमार, ओंकार सिंह, डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, गौरी शंकर झा, राजेश द्विवेदी, तकविम अहमद आदि मौजूद थे.

