
रेलवे का कमाल: दिन में RAC दिखा रहा टिकट रात में चार्ट तैयार होते ही बन गया वेटिंग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय रेल टिकटों की कालाबाजरी की बात तो पुरानी ही चुकी है और इसकी जड़ अनन्त क्षेत्र तक फैली दिखती है। पर बाहरी तत्वों के साथ साथ कभी कभी अंदर सिस्टम में भी घपला हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है बुधवार रात दस बजे। सीएम साईंस कॉलेज दरभंगा के एक कर्मचारी प्रवीण कुमार झा ने इस संदर्भ में गुरुवार की सुबह वॉयस ऑफ़ दरभंगा को जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसम्बर की यात्रा केलिए उन्होंने दिल्ली जाने केलिए अपने चार सहयोगियों का टिकट बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 18 नवम्बर 2017 को इंटरनेट से बुक करवाया था जिसका पीएनआर न0 6308308312 था। सभी एक सम्मलेन में भाग लेने जा रहे थे। बुधवार को दिन के पौने दो बजे चेक किए तो चारो टिकट आरएसी की स्थिति में दिखा रहा था। उन्होंने यात्रा की सारी तैयारी कर। उन्हें इतना तो पता चल चुका था कि वे आराम से यात्रा कर पाएंगे कम से कम। पर पुनः रात दस बजे उन्होंने चेक किया तो चार्ट प्रिपेयर्ड स्टेट्स दिखाया। पर वे तब चौक गये जब उनके चारो टिकट की स्थिति वेटिंग बताया।
इस स्थिति को देखकर श्री झा ने रेलवे को कोसने के साथ अपना माथा पीट लिया। वे इसी उधेड़बुन में थे कि वे कैसे यात्रा करेंगे। यात्रा करें या प्लान कैंसिल कर दें। श्री झा ने बताया कि उन्होंने और उनके सहयोगी विष्णु जी भी लगातार रेल मंत्रालाय को ट्वीट भी करते रहे पर सुबह तक कोई रेस्पॉन्स नही मिला।

