
बच्चों से चोरी कराने वाले सरगना को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बच्चों के माध्यम से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सरगना को पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास पुलिस ने एक ऑटोमेटिक चाकू, नशीली दवा, दो मोबाइल व दर्जन से उपड़ सिम कार्ड बरामद किया गया है। हलाँकि नशीली दवा को बार बार वह एड्स का दवा बता रहा था और खुद को एड्स का पेशेंट। गिरफ्त में शातिर पन्नू राउत सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी दु:खी राउत का पुत्र है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि यह अपने नाबालिग पुत्र के साथ बीती रात दिल्ली मोड़ के पास चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। लेकिन, दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके गिरोह में दस नाबालिग बच्चे शामिल है। उसके सहारे यह चोरी की घटना को अंजाम देता है। इसका बड़ा पुत्र चोरी के आरोप में जेल में है। जबकि, छोटे बेटा से यह चोरी करा रहा था। पूछताछ में इसने बताया कि बच्चों को नशीली दवा खिलाकर घटना को अंजाम देता था। पन्नू के पास से नेपाली रुपये के अलावा नेपाल का कटा हुआ भंसार रसीद भी मिला है। इससे अंदाजा लगाया जाता है कि इस गिरोह के पास वाहन भी है। हालांकि, पूछताछ में उसने इंकार किया है। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि इस गिरोह के शेष लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इससे पहले पन्नू लड़की अपहरण मामले में जेल जा चुका है।

