Home मुख्य मिथिला के धरोहरों की रक्षा की मांग को लेकर मिथिला विकास संघ ने दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 7, 2017

मिथिला के धरोहरों की रक्षा की मांग को लेकर मिथिला विकास संघ ने दिया धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मिथिला विकास संघ द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा और संवर्धन की मांग  के समर्थन में  एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक बरुण कुमार झा ने संस्कृत विश्वविद्यालय तथा मिथिला शोध संस्थान से चोरी हुई पांडुलिपि की जांच में तेजी व बलिराजगढ़ किला में खुदाई कार्य प्रारंभ कर उसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के मांग सरकार से किया. संघ के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने राज किला को धरोहर तथा हराही, दिघी, गंगासागर और मिर्जा खा तालाब को अतिक्रमणमुक्त करवाने व उसमें नाला के बहाव को रोकने की मांग जिला प्रशासन से किया. संघ के नेता सुजीत कुमार आचार्य द्वारा नेशनल स्कूल को धरोहर स्थल व कुशेश्वरस्थान पक्षीविहार पर उत्तपन्न संकट को उठाया गया. सभा को मुरारी कुमार झा, जय भारद्वाज, विकास आनंद मोनू, ज्योति कुमार सिंह, बालेन्दु कुमार झा, कामोद चौधरी ने भी संबोधित किया. सभा समाप्ति के बाद संघ के पांच सदस्यों द्वारा छ: सूत्री मांग पत्र आयुक्त को दिया गया.

Share

Leave a Reply