Home मुख्य साइकल योजना में अवैध वसूली को लेकर विद्यार्थियों ने किया हंगामा और सड़क जाम। Voice of Darbhang
मुख्य - December 7, 2017

साइकल योजना में अवैध वसूली को लेकर विद्यार्थियों ने किया हंगामा और सड़क जाम। Voice of Darbhang

दरभंगा : जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के कटका नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साइकिल योजना में अवैध वसूली को लेकर काफी हंगामा किया. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रशासन पर मनमानी ढंग से साईकिल योजना में पैसे वसूली का आरोप लगाते हुए भरवाड़ा, कमतौल पथ को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर यातायात प्रभावित किया. जाम की वजह से वाहनों की लम्बी कतारें लग गई. सिंहवाड़ा पुलिस ने पहुंच कर आक्रोशित छात्र-छात्राओं को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र-छात्राओं ने पुलिस की बात नहीं मानी. तब प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि अवैध वसूली करने वालों पर कारवाई होगी और बिना भेद-भाव के साईकिल मद की राशि बांटी जाएगी. तब जाकर सड़क जाम हटाया गया.

Share

Leave a Reply