
पहलीबार मिथिलांचल को मिला पुलिस मेन्स एशोसिएशन के प्रदेश सचिव का पद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार पुलिस मेन्स एसोशिएशन के चुनाव में हायाघाट के मझौलिया पंचायत के देवीपुर निवासी सुरविंद पासवान को प्रदेश सचिव का पद मिला है। गुरूवार को दरभंगा पहुँचने पर श्री पासवान का जगह जगह स्वागत किया गया। अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा लहेरियासराय पोलो मैदान में स्वागत करते हुए संघ के बहादुरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि एशोसिएशन की स्थापना के करीब 50 वर्षों के बाद सुरविंद पासवान के रूप में यह पद पहली बार मिथिलांचल में आया है। यह पूरे मिथिलांचल केलिए गर्व की बात है।
स्वागत करने वालो में प्रखंड सचिव कृष्णा कुमार पासवान, शगीर अहमद, दीपक कुमार आदि भी शामिल थे।

