Home मुख्य शहर में दिनदहाड़े हुई सायकल की चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 8, 2017

शहर में दिनदहाड़े हुई सायकल की चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला के ब्रह्मस्थान के निकट स्थित कौशल युवा केन्द्र से बहादुरपुर प्रखंड के पुरखोपट्टी निवासी छात्र रविशंकर पासवान प्रत्येक दिन की तरह बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे कुशल युवा कार्यक्रम के तहत क्लास करने हेतु बलभद्रपुर स्थित कौशल युवा केंद्र पहुंचे। क्लास ख़त्म होने के बाद जब सारे छात्र निकले तो साईकल नहीं देख उन्होंने ऑफिस में शिकायत की।

इसके बाद पूरे कैम्पस में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज में बाइक से सवार दो व्यक्ति आए और उसमें से एक व्यक्ति ने साईकल के ताला को तोड़ बड़ी ही चालाकी से साईकल लेकर फरार हो गया। संस्थान द्वारा निजी स्तर पर भी खोजबीन का प्रयास किया गया। हलाँकि खबर लिखे जाने तक थाना ने इस संबंध में किसी प्रकार का आवेदन मिलने से इंकार किया है।

Share

Leave a Reply