Home मुख्य बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने पहुँचे आवेदक को थाना ने पहले पेपर लेकर आने को कहा। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 8, 2017

बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने पहुँचे आवेदक को थाना ने पहले पेपर लेकर आने को कहा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता भी इसे रोकने में काम आते नही दिख रही है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छः बजे यूनिवर्सिटी कैम्पस से करीब 8 महीना पहले खरदी हुई ग्लैमर बाइक चोरी हो गयी। विश्विद्यालय थाना पर तुरन्त प्राथमिकी दर्ज कर खोज शुरू करने का अनुरोध करने थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित को सारा पेपर गाडी का लेकर आने को कहा गया। तब पीड़ित बिस्फी थाना के बलहा निवासी हुसैन अहमद के पुत्र मो0 आमिर ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को संपर्क किया और सारी जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि वे नाका न0 6 के पास रहकर पढ़ाई करते हैं तथा रोज शाम टहलने और दौड़ने यूनिवर्सिटी कैम्पस आते हैं। आज उनकी बाइक नेवी ब्लू कलर की ग्लैमर जिसका नम्बर BR07Z 1603 है, वह गायब हो गयी। वे तुरन्त इसकी सूचना देने गये ताकि पुलिस त्वरित कारवाई करे तो शायद बाइक चोर पकड़ा जाय। परंतु थाना द्वारा सारा पेपर लेकर आने को कहा गया। पीड़ित ने पेपर घर पर होने की बात कही और सुबह में लाकर दे देने का नाम बोला। इसपर थाना के कर्मचारी द्वारा सुबह में ही प्राथमिकी दर्ज करवाने को कह दिया गया।

इस पूरे मामले के बारे में जब वॉयस ऑफ़ दरभंगा ने संबंधित थाना से बात की तो बताया गया कि आवेदक ने नयी गाडी होने की बात बतायी। इसलिए इंसयोरेन्स का पेपर भी प्राथमिकी में लगा देने को कहा ताकि आगे आवेदक को ही आसानी होगा।

अब सवाल यह उठता है कि यदि किसी की गाड़ी चोरी हो जाय और उसका पेपर अगर गाडी में ही रहे तो क्या ऐसे परिस्थिति में तत्काल पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज नही होगी! क्या त्वरित कारवाई करते हुए कैम्पस के अंदर तथा सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाती तो यह संभव नही था कि चोर को पकड़ा जा सकता है! बहरहाल सवाल तो उठते रहते हैं पर कानून के रक्षक अपने कानून के हिसाब से काम करते ही रहते हैं।

Share

Leave a Reply