Home मुख्य नौकरी के नाम पर पचास हजार की ठगी की कोशिश के आरोप में तीन गिरफ्तार: सूत्र। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 8, 2017

नौकरी के नाम पर पचास हजार की ठगी की कोशिश के आरोप में तीन गिरफ्तार: सूत्र। Voice of Darbhanga

दरभंगा/पटना: बिहार विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति सह हायाघाट के जदयू विधायक अमरनाथ गामी के कार्यालय सहायक संजय कुमार से नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये ठगी करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को पटना में हिरासत में लेने की सूचना पुलिस के विश्वस्त सूत्रों से मिल रही है। पुलिस फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रही है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए लोगों का नेटवर्क काफी उंचा है। मालूम हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के एटीएस पद के लिए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली गांव निवासी रामप्रसाद शर्मा के पुत्र संजय कुमार शर्मा ने परीक्षा दी थी। टाइपिंग की परीक्षा में पास होने के बाद उसने लिखित परीक्षा दी। लेकिन, चयन सूची में उसका नाम नहीं आया। बावजूद, उसे दीपक कुमार वर्मा नाम का एक शख्स ने अपने को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का डाटा ऑपरेटर बताकर 50 हजार रुपये की मांग की। कहा कि रूपये देने के बाद अगली सूची में नाम जोड़ दिया जाएगा। उसने सुबोध चंद्रा नामक शख्स को निदेशक बताकर संजय से बात भी कराई। लेकिन, संजय को विश्वास नहीं हुआ और उसने इसकी शिकायत एएसपी दिलनवाज अहमद से की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने दीपक कुमार, चंदन कुमार व रामसकल कुमार नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले के हाईप्रोफाइल तार जुड़े होने की संभावना को देखते हुए इस संबंध में कोई भी विशेष कुछ बताने से परहेज करते नजर आ रहे हैं।

Share

Leave a Reply