Home मुख्य भाजपा में महिलाओं को मिलता है सम्मान और भागीदारी: अनामिका। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 9, 2017

भाजपा में महिलाओं को मिलता है सम्मान और भागीदारी: अनामिका। Voice of Darbhanga

दरभंगा : लहेरियासराय स्थित कमला नेहरू लाइब्रेरी में शनिवार को जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हर क्षेत्र में महिला को सम्मान और भागीदारी देती है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार रक्षा मंत्रालय का दायित्व महिला को देकर मोदी सरकार ने एक मिशाल कायम किया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि मां जानकी की इस भूमि से भी महिलाओं को नेतृत्व का मौका मिलना चाहिए. इस मौके पर महामंत्री संगीता साह, मीना झा, रेखा झा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष हरि सहनी ने भी संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा के अमलेश झा, अमित झा, वीणा झा, सहित अनेकों महिला कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं डा. प्रतिभा गुप्ता, डॉ सीमा प्रसाद, पूजा कुमारी, शिखा कुमारी सहित 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया.

Share

Leave a Reply