Home मुख्य दरभंगा में सौ से अधिक योजनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 13, 2017

दरभंगा में सौ से अधिक योजनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में 350 करोड़ की लागत से 102 योजनाओं का शिलान्यास व आधारशिला रखेंगे. जिनमे 27 योजनाओं का उद्घाटन और 75 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल के पांच सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर 122 करोड़ रूपये व्यय होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसम्बर की शाम समाहरणालय स्थित अम्बेदकर सभागार में प्रमंडल स्तर की समीक्षा बैठक करेंगे और 16 दिसम्बर की सुबह बिरौल अनुमंडल के कमलपुर गांव में महादलित बस्ती में हर घर नल का जल व पक्की सड़क, नाली का उद्घाटन करेंगे. कमलपुर गांव में आंगनवाड़ी केन्द्र को भी रंग-रोगन कर तैयार कर दिया गया है. कमलपुर गांव में दिन-रात हर घर नल का जल की पाईपें बिछायी जा रही है. वहीं शौचालयों का निर्माण कार्य भी चल रहा है. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह मंगलवार को सभा स्थल शिवनगर घाट के अलावा कमलपुर गांव में चल रहे कार्यों का जायजा लिया. आज पुन: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, अपर समाहर्ता मोबीन अली अंसारी, उपविकास आयुक्त कारी प्रसाद महतो सहित बिरौल के एसडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी देर शाम तक कमलपुर में कैम्प कर कार्य को देख रहे हैं. कमलपुर गांव में बिजली का ट्रान्सफार्मर लगाया गया है और हर घर में बिजली का कनेक्शन लगाया गया है. कमलपुर में 49 किसानों के लिए 150-160 वर्मी कम्पोस्ट युनिट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. आत्मा के अधिकारी कहते हैं कि 14 दिसम्बर से इस युनिट में गोबर डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री इस युनिट को भी देखेंगे. बहरहाल कमलपुर गांव में राजनीतिज्ञों और अधिकारियों के जमावाड़ा से तीर्थस्थल सा नजारा दिख रहा है. गांव के लोग  बेटी की शादी की तरह ही उत्साहित हैं. बहरहाल 16 दिसम्बर का इंतजार है. इसी दिन कमलपुर गांव में विकास देखने के बाद मुख्यमंत्री शिवनगर घाट उच्च विद्यालय परिसर में आम सभा को संबोधित करेंगे और वहीं से योजनाओं की एकीकृत तरीके से उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री दरभंगा वासियों को कई तोहफा भी देंगे. जैसा की लोग अपेक्षा कर रहे हैं.

Share

Leave a Reply