Home मुख्य वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना करने पर बीईओ निलंबित। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 13, 2017

वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना करने पर बीईओ निलंबित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करना भारी पड़ गया। डीईओ डॉ महेश प्रसाद सिंह ने बीईओ पर प्रपत्र क गठित करते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। बुधवार को बीईओ शिवकुमार चौधरी पर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद सिंह ने कार्रवाई करते हुए गौराबौराम का अतिरिक्त प्रभार घनश्यामपुर के बीईओ पीतांबर पासवान को सौंपने का निर्देश दिया है।यह कार्रवाई मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता बरतने वाली सुल्तानपुर की शिक्षिका पर कार्रवाई नहीं करने पर की गई है।

Share

Leave a Reply