
जब्त शराब को किया गया नष्ट। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी सत्यवीर सिंह के संयुक्त निर्देश पर बुधवार को सिमरी थाना में जब्त 846 लीटर प्रतिबंधित विदेशी शराब को मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी के सामने नष्ट किया गया।सिंहवाड़ा के अंचलाधिकारी डा.शशि प्रकाश एवं सदर के अंचलाधिकारी राकेश कुमार के साथ सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार की मौजूदगी में विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब का भौतिक सत्यापन के बाद जेसीवी मशीन से विनष्ट कर थाना परिसर के जमीन में गड्डा खोद कर समतल रूप दिया गया। मौके पर मालखाना से लेकर विनष्ट स्थल तक पूरे प्रक्रिया की वीडियो एवं फोटोग्राफी की गई।

