Home मुख्य भूमि कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 13, 2017

भूमि कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मनीगाछी प्रखंड के दहोड़ा गांव में जमीन के एक टुकड़ा पर कब्जा जमाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गया. यहां तक कि आगजनी भी हुई, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. दोनों पक्षों से प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर मनीगाछी के अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक  एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जमीन के मालिक शरदचंद्र मिश्र ने लिखित रूप से अंलचाधिकारी को 8 दिसम्बर के दिन ही जमीन कब्जा करने की जानकारी दी थी और आज दूसरे पक्ष की ओर से उस जमीन पर झोपड़ी गाड़ने की कारवाई शुरू हुई, तो दोनों पक्षों के बीच भिंड़त हो गया. मारपीट भी हुई. इसी बीच झोपड़ी में आग लगा दी गई. आग लगाने को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं पर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया.

Share

Leave a Reply