
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार दिन के करीब 12 बजे लहेरियासराय चट्टी गुमटी के उत्तर करीब 25 वर्षीय एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। युवक ट्रेन के दरवाजे पर था और संतुलन बिगड़ने के कारण संभवतः गिर गया। करीब 100 मीटर तक घसीटता भी गया।
रेल पुलिस ने तुंरत पहुँच कर शव को कब्जे में लिया। युवक के पॉकेट से मुजफ्फरपुर के एक सिक्योरिटी कम्पनी के गार्ड का आई कार्ड मिला जिसपर उसका नाम सुमित मिश्रा अंकित था। सिक्योरिटी कम्पनी को जब जीआरपी ने कॉल किया तो पता चला कि करीब छः महीने पूर्व ही वह कम्पनी छोड़ चुका है। फिलहाल युवक के पते की पुष्टि नही हो सकी। एक यात्री ने बताया कि शायद वह सीतामढ़ी का रहने वाला था।

