
शटर काटकर इलेक्ट्रोनिक दुकान से लाखों के समानों की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बीती रात नगर थाना क्षेत्र के आकाशवाणी पथ में स्थित डिजी वल्ड नामक इलेक्ट्रोनिक दुकान में चोरों ने शटर काटकर लाखों रूपये का सामान उड़ा लिया. इस संबंध में दुकान के मालिक प्रमोद महतो ने नगर थाना में आवेदन देकर करीब 45 लाख रूपये का टीवी व अन्य कीमती सामान चुरा लिये जाने की बात कही है. मौके से लौटे अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस मामला की जांच कर रही है. यह भी पता लगाने कि कोशिश कर रही है कि दुकान कई दिनों से बंद क्यों था.

