
होमगार्ड के जवान की सरेआम गोली मारकर हत्या। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के मझिगामा हाट के समीप एक होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। होमगार्ड जवान क्यामचक गांव का निवासी 55 वर्षीय कैलाश यादव बताया गया है। वह पास के गांव पोस्तापुर के ही एक साथी होमगार्ड भरत यादव के साथ एक ही साइकिल से ड्यूटी से अपने घर क्यामचक वापस लौट रहे थे । इसी क्रम में मझिगामा हटिया के समीप पहुंचते हीं एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने कैलाश पर पीछे से गोली चला दी । बाइक पर सवार तीनो अपराधी में ड्राइव करने वाला हेल्मेट पहने हुए था। जबकि पीछे बैठा दो अपने चेहरे को ढक रखे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को घटना स्थल से एक गोली का खोखा मिला है। घायल होमगार्ड जवान को पारस हॉस्पिटल लाया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी।

