
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे संजय झा। Voice of Darbhanga

बिरौल: बिरौल के भवानीपुर पंचायत में मुख्यमंत्री की आगमन की तैयारियों का जायजा लेने गरुवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य योजना परिषद सदस्य संजय झा पहुँचे। इस दौरान भवानीपुर के महादलित बस्ती के वार्ड सं 9 तथा 12 में सात निश्चय तहत सभी योजना को बारीकी से देखा एवं बस्ती के लोगो से हाल चाल जाना तथा उपस्थित पदाधिकारियो को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। श्री झा ने नीतीश कुमार का गुणगान करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के समीक्षा यात्रा से पिछड़े इलाकों के चहुमुखी विकाश में तेजी आई है। पदाधिकारी डर से इन सभी योजनाओं को धरातल पर उतार रहे है। इससे निश्चित रूप से बिहार का विकाश होगा। मौके पर पूर्व विधायक डां इजहार अहमद,कैलाश चौधरी, जियाउल तारा,राजीव चौधरी,सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

