
सिंडिकेट की बैठक में संस्कृत विश्वविद्यालय में आगामी प्रस्तावित बजट अनुमोदित। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में संपन्न हुई अभिषद की बैठक में वर्ष 2018-19 का प्रस्तावित बजट अनुमोदित किया गया. वहीं कुलपति डॉ. सर्वनारायण झा की अध्यक्षता में पूर्ण रूप से 9 प्रस्तावों के अलावा अन्य मुद्दों पर सहमति बनी. जनसम्पर्क पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि विद्वत परिषद द्वारा द्विवार्षिक उपशास्त्री व शिक्षाशास्त्री के अलावा सीबीएस पर आधारित त्रिवार्षिक शास्त्री समेत छ: मासिक प्रकशोध पाठ्यक्रम एवं नियमावली पर अभिषद ने मुहर लगा दी. इसके अलावा सम्बद्ध कॉलेजों में नियमानुकुल साहसी निकाइयों की बैठक आयोजित करने पर बल दिया गया. वहीं कॉलेजों के कर्मियों के वेतन आदि भुगतान का मामला भी उठा. बैठक में प्रतिकुलपति डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, डॉ. विनय कुमार चौधरी, डॉ. कन्हैया चौधरी, शकुंतला गुप्ता, एम मालाकार, डॉ. शिवाकांत झा, डॉ. सुरेश्वर झा, डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, रूदल राय, डॉ. विदेश्वर झा, डॉ. हरेन्द्र झा, डॉ. दिनेश झा, डॉ. जितेन्द्र कुमार, शिवलोचन झा, हेमंत कुमार आदि उपस्थित थे.

