Home मुख्य सालों के बकाये वेतन भुगतान पाने के बाद पंचायत शिक्षकों में ख़ुशी की लहर। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 14, 2017

सालों के बकाये वेतन भुगतान पाने के बाद पंचायत शिक्षकों में ख़ुशी की लहर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बहादुरपुर के प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ठाकुर एवं प्रखंड सचिव राम कुमार पासवान ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहां की पंचायत प्रखंड शिक्षकों के भुगतान के लिए जिला पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी अन्य पदाधिकारी को धन्यवाद कहा। शिक्षकों के वेतन भुगतान पर संघ के जिला सचिव सौरभ कुमार सिंह को  मिठाई खिलाकर सभी शिक्षक ने धन्यवाद दिया। जिला सचिव ने कहा कि पंकज कुमार और नीलम कुमारी प्राथमिक विद्यालय उस्मामठ के द्वारा उपस्थिति पंजी जमा नहीं होने के कारण उनका भुगतान नहीं हो सका । जिला सचिव श्री सिंह ने मांग किया कि प्राथमिक विद्यालय उसमामठ के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमलेश मिश्रा को अविलंब निलंबित किया जाए। संघ के जिला सचिव ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ठाकुर कार्यकारी प्रखंड सचिव राम कुमार पासवान शहनाज बानो खुशबू कुमारी रचना कुमारी और सभी अनशनकारी की जीत है। जिला सचिव सौरव कुमार सिंह ने आगे कहा की अद्यतन भुगतान जब तक नहीं होता है, तब तक हम सभी चैन से नहीं बैठेंगे। जिला सचिव ने कहा कि 27 शिक्षक का वेतन योगदान की तिथि से जुलाई 2015 तक का भुगतान किया गया है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बड़ी जीत है। सौरव कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह जिला प्रशासन के द्वारा महिला शिक्षकों के साथ पुरुष बल ने अपना बल दिखाया उस की हम निंदा करते हैं और आने वाले समय में शिक्षक माकूल जवाब प्रशासन को दिया जाएगा। सभी शिक्षक आपस में रंग अबीर गुलाल लगाकर अपनी जीत का खुशी जाहिर किया।

Share

Leave a Reply