
कुलपति ने रखी गेस्ट हाउस व छात्रावास निर्माण की आधारशिला। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने आज विज्ञान प्रयोगशाला एवं शोध छात्रों के लिए गेस्ट हाउस और छात्रावास के भवन का आधारशिला रखी. इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि छात्रावास निर्माण से मिथिला वासियों को काफी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में राज भवन एवं राज्य सरकार के आशा के अनुरूप छात्रों को सुविधाएं मिलेगी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीन करोड़ और ढ़ाई करोड़ की लागत से इस भवन का निर्माण कार्य होगा. निर्माण कार्य राज्य सरकार की एजेंसी करेगी. इस अवसर पर सिंडीकेट सदस्य प्रो. विनोद कुमार चौधरी, कुलसचिव मुस्तफा कमाल अंसारी, विश्वविद्यालय अभियंता सोहन चौधरी मौजूद थे.

