Home मुख्य नवनिर्मित बस स्टैंड एवं टिनही पुल उद्घाटन के साथ कई योजनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 15, 2017

नवनिर्मित बस स्टैंड एवं टिनही पुल उद्घाटन के साथ कई योजनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिला पदाधिकारी के कार्यालय में जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन कर मुख्यमंत्री के दौरे की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि बनकर तैयार हो चुके बहुप्रतीक्षित दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शनिवार को किया जाएगा। वर्तमान में लगभग 600 बसों का परमिट कादिराबाद बस स्टेंड से है जो सभी अब दिल्ली मोड़ से खुलेंगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2004 में चर्चा में आने के बाद वर्ष 2014 में नया बस स्टेंड बनकर तैयार हो चुका था। परंतु यह नगर निगम के अंदर होगा या राजस्व विभाग के, इसे लेकर तकनीकी पेंच फंसा हुआ था। अंततः फैसला हुआ कि यह बस स्टेंड राजस्व विभाग का सैरात होगा। वर्तमान में उक्त स्थल निगम क्षेत्र के अंदर आता भी नही है। भविष्य नगर निगम क्षेत्र के विस्तार होने पर पुनः इसपर विचार किया जायेगा। 23 दिसम्बर को इसकी निविदा की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही साथ दिल्ली मोड़ से बाघ मोड़ तक 10 करोड़ 89 लाख की लागत से सड़क के दोहरीकरण के साथ साथ इस रोड में पड़ने वाले पुल के चौड़ीकरण का भी शिलान्यास के साथ कुल 340 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। बहुप्रतीक्षित दोनार टीनही पुल का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के शुक्रवार तीन बजे दरभंगा आगमन की संभावना है। शाम में जिले के तमाम पदाधिकारियों, डीजीपी, तीनो जिलों के डीएम, एसएसपी, प्रभारी मंत्री, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद आदि के साथ बैठक कर पूर्व की घोषणाओं की समीक्षा भी करेंगे। वर्ष 2009 में दरभंगा आगमन के दौरान ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी पंचायतों में उच्च विद्यालय की घोषणा की थी। इसकी समीक्षा भी करेंगे। बहेड़ी के निर्मल ग्राम हरच्चा पँचायत में उच्च विद्यालय की घोषणा की जा सकती है।

मुख्यमंत्री उसी दौरे के दौरान कुछ नाबालिग दिव्यांग बच्चों ने मांग की थी कि दिव्यांगों को पेंशन मिलता है पर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मिलना चहिए। मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांग पेंशन योजना में उम्र की सीमा खत्म करने की घोषणा की थी जिसे समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुमोदित कर शुरू किया जा चुका है। इसकी समीक्षा भी की जायेगी।

जठमलपुर-हायाघाट-हथौड़ी रोड के दोहरीकरण का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। कलेक्ट्रीयट भवन में चल रहे महिला हेल्पलाइन के भी नये भवन का शिलान्यास होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले कुल 11 पुल ऐसे बनकर तैयार हैं जिनके अप्रोच सड़क की समस्या विभिन्न कारणों से बनी हुई है। इसकी समीक्षा भी की जायेगी। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जिला अतिथिगृह से निकलकर मुख्यमंत्री कमलपुर जाकर उक्त पंचायत का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद शिवनगरघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गयी है। सभास्थल एवं कार्यक्रम स्थल के नजदीक गाड़ियों के पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गयी है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

Share

Leave a Reply