
Home मुख्य अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण सम्पन्न होने पर प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित। Voice of Darbhanga
अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण सम्पन्न होने पर प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अगरबत्ती निर्माण से आत्मनिर्भता योजना के अंतर्गत सेन्ट आरसेटी दरभंगा मे दस दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को जिवीका समूह की 30 महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण बहादुरपुर केंद्र पर क्षेत्रीय प्रबन्धक जे वी पूजारी ने किया। केन्द्र निदेशक वंशीधर झा ने अगरवत्ती निर्माण व मार्केटिंग तथा उद्यमिता का पाठ पढाया। समारोह मे 30 सफल प्रतिभागी सहित फेकल्टी मनीष कुमार और धर्मेन्द्र ठाकुर मौजूद थे ।

