
Home मुख्य बाढ़ के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों को विधायक ने सौंपा चार चार लाख का चेक। Voice of Darbhanga
बाढ़ के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों को विधायक ने सौंपा चार चार लाख का चेक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अहियारी गोट एवं मल्लिकपुर ग्राम के बाढ़ के दौरान मृत तीन मृत व्यक्तियों के परिजनों से शनिवार को मिलने भाजपा विधायक जीबेश कुमार पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा प्रदत्त चार चार लाख के चेक मृतकों के परिजनों को प्रदान किया। चेक प्राप्त करने वालो में अहियारी गोट निवासी मृतक उदय शंकर राय के पिता तेज नारायण राय, रामकुमार की साह की पुत्री मृतिका काजल कुमारी की माता तथा मल्लिकपुर निवासी मृतक संजय मल्लिक के परिजन शामिल थे। चेक वितरण के दौरान जाले के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी भी मौजूद थे।

