
Home मुख्य मुख्यमंत्री की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में भीआईपी को गुजरना पड़ा मेटल डिटेक्टर जाँच से। Voice of Darbhanga
मुख्यमंत्री की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में भीआईपी को गुजरना पड़ा मेटल डिटेक्टर जाँच से। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन पर सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई है. यहां तक कि वीआईपी नेताओं को भी मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही आगे जाने दिया जाता है. पूरे समाहरणालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. यहां तक कि पोलो ग्राउंड की भी पूरी तरह नाकेबंदी की गई है. मुख्यमंत्री के लिए पोलो ग्राउंड के भीतर ही हैलीपेड का निर्माण किया गया है. मुख्यमंत्री के आगवनी के लिए जदयू व भाजपा के नेता को पोलो ग्राउंड में प्रवेश दिया गया था. सुरक्षा का आलम यह था कि भाजपा के विधान पार्षद सुनील सिंह को भी मेटल डिटेक्टर से पूरे शरीर की जांच करने के बाद ही पोलो ग्राउंड में प्रवेश दिया गया.

