
मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन पर भाजपा-जदयू नेताओं ने किया जबरदस्त स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास समीक्षा यात्रा के क्रम में आज दिन के 3 बजकर 30 मिनट पर दरभंगा पहुंचे. स्थानीय पोलों मैदान में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरे. जहां उनका राजग गठबंधन की ओर से व्यापक स्वागत किया गया. वहीं जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने भी स्वागत किया. मुख्यमंत्री को यहां गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरे पोलो ग्राउंड को बंद कर दिया गया था और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती थी. सिर्फ पहचान पत्र धारक को ही भीतर प्रवेश दिया गया. गार्ड आॅफ आॅनर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेताओं से एक-एक कर मिले और गुलदस्ता स्वीकार किया. यहां पर कई विभागों के प्रधान सचिव और आला आॅफिसर मौजूद थे. मुख्यमंत्री के स्वागत में जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, खाद्यआपूर्ति मंत्री मदन सहनी, जदयू विधायक अमरनाथ गामी, श्याम किशोर प्रधान, पूर्व विधायक इजहार अहमद, रामप्रवेश पासवान, अबुशहमा, ब्रजेश सिंह, अवधेश लाल, प्रदीप कुमार, श्याम किशोर राम, अंजित चौधरी, मृदुला राय, दिलीप पासवान, शरिाकांत, शंकर प्रसाद सहित भाजपा-जदयू के कार्यकर्ता शामिल थे.

