
एक ही घर में चार दिनों बाद दुबारा चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के नदियामी सुरतीरही टोल में चोरों ने पटना सचिवालय में कार्यरत आशुतोष कुमार झा के घर के दरवाजे की कुंडी काटकर हजारों रुपए नगद सहित इलेक्ट्रिक टॉर्च की चोरी कर ली।मालूम हो कि इसी टोला में चार दिन पहले चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया था।पुलिस अभी उसका उछ्वेदन में पुलिस लगी ही हुई थी कि पुन: चोरों ने इस घर को भी निशाना बनाया ।पीड़ति आशुतोष झा ने बताया कि चोरों द्वारा बक्सा के कब्जा को उखाड़ कर उसमें रखे रुपये चुरा लिया। वही कपड़े एवं अन्य सामानों को घर मे तितर बितर कर दिया।लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना सकतपुर थाना को दे दी गई है।

