
मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध लोकतंत्र की हत्या: गजेंद्र शर्मा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के दरभंगा प्रवास के दौरान विरोध प्रदर्शन के लोकप्रिय व लोकतांत्रिक प्रक्रिया धरना प्रदर्शन पर जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इन्कलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह दरभंगा जिला के संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसकी कड़ी भर्त्सना की है और कहा कि देश मे अभिव्यक्ति की आजादी व लोकतंत्र हासिल करने के लिए ना जाने कितने वीर सपूतो ने अपनी कुर्बानी दिए जिसको धत्ता बताते हुए इसपर रोक लगाई गई है जो बिहार सरकार की निरंकुशता को प्रदर्शित करता है।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि नितीश कुमार अपने को समाजवादी बिचारधारा के पैरोकार बताते हुए नही अघाते लेकिन यह कृत्य संघी मानसिकता का परिचायक है जिसका इन्कलाबी नौजवान सभा पुरजोर विरोध करती है और नितीश कुमार से यह मांग करती है कि इसके लिए वे दरभंगा की आवाम से माफी माँगे और समीक्षा के क्रम मे युवाओ को किए गए वादे रोजगार व बेरोजगारी भत्ता, तीन माह मे तमाम बंद परे कल कारखाने को चालू कराने के अपने वादे की भी समिक्षा करे और इसपर श्वेतपत्र जारी करे अन्यथा इनौस इसके खिलाफ पुरे बिहार मे निर्णायक आंदोलन शुरू करेगा ।

