Home मुख्य बेटे के कातिलों को सजा दिलाने की माँ की पुकार मुख्यमंत्री की सभा में हो गयी अनसुनी। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 16, 2017

बेटे के कातिलों को सजा दिलाने की माँ की पुकार मुख्यमंत्री की सभा में हो गयी अनसुनी। Voice of Darbhanga

बिरौल : कोई मेरे बेटो को इंसाफ दिला दो, मेरे बेटे को मार दिया पुलिस हत्यारे के विरुद्ध करवाई नही करती है। उक्त बातें कुशेस्वरस्थान थाना क्षेत्र के मधुवन निवासी मृतक के पीड़ित पिता प्रदीप मालाकार, मां नीलम देवी और बहन सपना कुमारी ने चीख चीख कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आयोजित सभा शिवनगरघाट मे पुकार कर कह रही थे। साथ ही लोगो को अपने पुत्र की तस्वीर दिखा रही थी मृतक की माँ। इस पीड़ित परिवार का कहना था कि मेरे पुत्र नीतीश कुमार मालाकार को घर से बुला कर 24 नवम्बर को 5 लोगो ने मिलकर इसकी हत्या कर दी। हत्या का प्राथमिकी कुशेस्वरस्थान थाने में दर्ज कराई लेकिन किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस नही कर रही है।

Share

Leave a Reply