Home मुख्य धरना-प्रदर्शन पर प्रशासनिक रोक के वाबवूज खनन नीति के विरोध में राजद का प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 16, 2017

धरना-प्रदर्शन पर प्रशासनिक रोक के वाबवूज खनन नीति के विरोध में राजद का प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : राजद नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने आज यहां कहा कि सरकार की खनन नीति के कारण हजारो छोटे-मोटे कारोबारी व लाखों की संख्या में दैनिक मजदूरी कर परिवार चलाने वाले मजदूर बेरोजगार हो गए है. बिहार के इतना महंगा बालू देश के किसी भी हिस्से में नही मिल रहा है. जिस कारण विकास कार्य ठप पड़े हुए है.

दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा 15 एवं 16 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर रोक के आदेश के वाबजूद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पोलो मैदान में सभा आयोजित कर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बालू के कारण गरीब लोग घर नहीं बना पा रहे है. इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. पार्टी के आह्वान पर हुई प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार का विकास यात्रा जनता को गुमराह करने की योजना है. पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेड़िया ने कहा कि खनन नीति के कारण सभी वर्ग के लोग प्रभावित हुए है. राज्य में जब से महागठबन्धन टूटा है अपराध बढ़ा है. गरीब लोग बेरोजगार हुए है. सरकार हर कदम पर विफल हो गयी है. केवटी विधायक फराज फातमी ने कहा कि नीतीश जी का यह विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्रा है. उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार गरीब विरोधी है. जिसे उखाड़ फेंकने के लिए हम सबको एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा. विधायक फातमी ने उपस्थित पार्टी कार्यकतार्ओं से कहा कि पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर 20 दिसम्बर को पूरे जिले में मशाल जुलुस व 21 दिसम्बर को बिहार बन्द करने का निर्णय है. जिसे सफल बनाने के लिए सभी जुट जाए. राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता पंडसराय स्थित पार्टी कार्यालय से सरकार विरोधी नारा लगाते हुए हजमा चौराहा, टॉवर चौक, समाहरणालय मार्ग होते हुए पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर पहुंच, सभा में तब्दील हो गया जिसे सुभाष महतो, मो. अलकामा, राम चन्दर यादव, शमसाद रिजवी, हरे कृष्ण यादव, वरुण महतो, राजद जिला महासचिव हनुमान ठाकुर, सत्तो यादव आदि ने भी संबोधित किया.

Share

Leave a Reply