
मिथिला की परपंरा के साथ हुए स्वागत से मुख्यमंत्री हुए अभिभूत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के क्रम में शनिवार को बिरौल प्रखंड के शिवनगरघाट स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में जन सभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजग के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ मिथिला की परंपरा से उनका शानदार स्वागत किया। वे इससे गदगद हो गए। मंच पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मंत्री मदन सहनी की ओर से भी मखाना की माला के साथ उनका स्वागत किया। यह सिलसिला चलता रहा। जिला परिषद उपाध्यक्ष ललिता झा ने पाग चादर से सम्मानित कर उन्हें मिथिला पेंटिंग भेन्ट किया। पूर्व एमएलसी डाँ. विनोद चौधरी ने सिक्की से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा से, पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहम ने चांदी की मछली, महिला नेत्री रजनी महतो ने चांदी के तीर से, अबु समां ने चादर व टोपी से मुख्यमंत्री का स्वागता किया। स्वागत समारोह में जिला संगठन प्रभारी रामेश्वर महतो, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, नजीफुर रहमान, अमजद अव्वास, एजाज अख्तर खां रुमी, कन्हैया साह, डॉ. अशोक सिंह, कन्हैया कुमार, दीदार हुसैन चांद, डॉ. रामप्रवेश पासवान, राजेश कुमार, संजय झा, राजकुमार राय, कीर्ति मोहन झा सहित राजग के दर्जनों नेता थे।

