
अमरनाथ गामी ने सीएम के सामने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार विधानसभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति सदस्य सह हायाघाट के जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा के क्रम में हायाघाट विधानसभा की कुछ प्रमुख समस्याओं को उठाया। श्री गामी ने हायाघाट बाजार से अशोक पेपर मिल परिचय तक का 4.5 किलोमीटर सड़क एवं हथौरी कोठी से हथौड़ी पीडब्ल्यूडी पथ 7 किलोमीटर को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरित किया जाए। जिससे बहेरी लहेरियासराय पथ एवं होरल पट्टी अशोक पेपर मिल पथ जो पीडब्ल्यूडी विभाग का है से जुड़ जाएगा। श्री गामी ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़कों में विभाग की ओर से सड़कों के बीचो-बीच पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को सड़क का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। जैसे गोबराही सड़क में पुल नहीं बनने से गोबराही पहुंच पथ से वंचित है एवं सिरूआ बिहरौनापथ में भी पुल निर्माण आवश्यक है।4 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है उपयोग के बिना भवन क्षतिग्रस्त हो रहा है।

