
वाहन चेकिंग के दौरान दो नशेड़ी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के मोरो थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में बसुआरा निवासी वीरेन्द्र साह व पप्पू कुमार पांडेय को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर बिहार राज्य उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

