Home मुख्य मदद की जरूरत: भटकती हुई मिली नाबालिग लड़की, पुलिस को परिजन की तलाश। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 17, 2017

मदद की जरूरत: भटकती हुई मिली नाबालिग लड़की, पुलिस को परिजन की तलाश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार देर रात लहेरियासराय में लोहिया चौक के निकट एक नाबालिग करीब 14 वर्षीय लड़की भटकती मिली है। महिला थाना ने उसे सदर डीएसपी के समक्ष लाया। लड़की अपना पूरा अता-पता नही बता पा रही है। बड़ी मुश्किल से अपना नाम शबनम तथा पिता का नाम इशरफुल बता रही है। बहुत पूछने पर कमतौल स्टेशन के पास अपना घर बताती है। पर अभी तक परिजन की पुष्टि नही हुई। अगर इसकी पहचान किसी के पास हो तो एएसपी दिलनावज अहमद को उनके मोबाइल नम्बर 9431800062 पर संपर्क करने की अपील की गयी है।

Share

Leave a Reply