
लॉटरी खेलते रंगे हाथ सात गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के किलाघाट के निकट महदौली कब्रिस्तान के समीप रविवार शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर लॉटरी खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बड़ी संख्या में कुछ लोग उक्त स्थान पर नदी किनारे लॉटरी खेल रहे हैं। इसपर त्वरित कारवाई करते हुए बहादुुरपुर इंस्पेक्टर आर एन सिंह तथा सदर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम को छापा मारने भेजा। हलाँकि कुछ लोग छापा पड़ने से पहले भाग गए पर सात लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगो में किलाघाट निवासी उज्जवल जयसवाल, मनोज महतो, श्रवण कुमार, मंगल सहनी, किलाघाट वाजितपुर के महेश पंडित, दरभंगा टावर चौक के राजा साह, तथा अल्लपट्टी निवासी संजय कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनके पास से एक डिस्कवर बाइक, पांच मोबाइल, एक कैलकुलेटर, दो चिलम, पांच कॉपी, एक लॉटरी का कटिंग बोर्ड तथा आठ हजार नौ सौ इकहत्तर रूपये नगद बरामद हुए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मेंस एशोसियेशन से जुड़े एक व्यक्ति की संलिप्ता भी इन्हें छापा पूर्व सूचना देने में हो सकने की संभावना जतायी जा रही है। हलाँकि नाम लेने सभी बचते नजर आये।

