Home मुख्य प्रेम प्रसंग में एकसाथ फरार दो सहेलियां बारह घण्टे के अंदर बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 17, 2017

प्रेम प्रसंग में एकसाथ फरार दो सहेलियां बारह घण्टे के अंदर बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थानाक्षेत्र के नगर निगम कार्यालय के पास रहने वाली दो नाबालिग लड़की शनिवार को स्कूल जाने के बहाने निकली और यूनिवर्सिटी कैम्पस स्थित श्यामा मंदिर परिसर पहुँच कर अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही एएसपी दिलनवाज अहमद ने अपने सूचना तंत्र को लगाया और दोनों लड़किया सदर थानाक्षेत्र के चूनाभट्टी मोहल्ले के एक ही घर से बरामद हुई। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के कथित प्रेमी चूनाभट्टी निवासी बिरजू मण्डल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बिरजू मण्डल ने बताया कि दूसरी लड़की उसके दोस्त बबलू कुमार की प्रेमिका है। बबलू ही उसे उसके घर छोड़ कर गया था। दोनों दोस्त उन दोनों सहेलियों से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

Share

Leave a Reply