
दारु के नशे में हंगामा करने से रोकने गये पुलिस कर्मी को पीटने वाला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दारु पीकर हंगामा करने एवं गिरफ्तार करने की कोशिश करने पर पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को एएसपी दिलनवाज अहमद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मब्बी ओपी अंतर्गत शनिवार रात करीब 12 बजे गेंहुमी गाँव से पुलिस को हल्ला हंगामा की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मब्बी ओपी के पुअनि रामप्रवेश पासवान पुलिस बल के साथ गेहुमी पहुंचे। वहाँ गेहुमी निवासी राम मिश्रा के पुत्र संतोष मिश्रा उर्फ़ लालटून मिश्रा को शराब के नशे में हंगामा करते देखा गया। पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच किया तो नशे की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब उसे थाने चलने को कहा तो उसने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी राम प्रवेश पासवान के साथ मारपीट की तथा हाथ मचोड़ कर भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने उसे दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी एक दवा कम्पनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य करता है। उक्त आरोपी के विरुद्ध पुअनि रामप्रवेश पासवान के आवेदन पर सदर थाना ने काण्ड संख्या 490/17 दर्ज की गयी है।

