Home मुख्य स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 17, 2017

स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: समस्तीपुर- दरभंगा रेलवे खंड के हायाघाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से रविवार की सुबह पश्चिमी विलासपुर गांव के मो. शमसे आलम के 18 वर्षीय पुत्र मो. इरशाद का दायां पांव पूरी तरह तरह कुचल गया। जख्मीवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी हायाघाट में भ‌र्त्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ. केके ठाकुर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उसे डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि समस्तीपुर से जयनगर जाने वाली 55519 पैसेंजर ट्रेन जो सुबह 6.42 बजे हायाघाट स्टेशन पहुंची और सुबह 6.44 बजे हायाघाट स्टेशन से रवाना हुई।उक्त ट्रेन में सवार युवक स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर पड़ा और ट्रेन की चपेट में आ गया।

Share

Leave a Reply