
युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा दिखा रहे अपना जलवा। Voice of Darbhanga
दरभंगा : ललित नारायण मिथिल विश्वविद्यालय में चल रहे युवा-महोत्सव के तहत आज जुबली हॉल में फाईन आर्ट्स इवेन्ट, कार्टून प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, आॅन स्पॉट पेन्टिग, क्ले मॉडलिंग विधाओं का आयोजन किया गया. वहीं विश्वविद्यालय के संगीत एवं नाट्य विभाग में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य एवं एकांकी नाटकों की प्रतियोगिता हुई. शास्त्रीय गायन में 11 महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर विभाग के प्रतिभागियों ने भाग लिया. सुगम संगीत में 15 शास्त्रीय संगीत में 04, लोकनृत्य में 10 तथा एकांकी नाटक में 07 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. शास्त्रीय गायन, सुगम गायन के त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडली में प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’, प्रो. पुष्पम नारायण तथा डॉ. कृष्णानंद मिश्र, शास्त्रीय नृत्य एवं लोक नृत्य ने निर्णायक मंडली में अरुण वर्मा, जय प्रकाश पाठक एवं प्रियंका राय तथा एकांकी में डॉ. अविनाश चंद्र मिश्र, डॉ. सत्येंद्र कुमार झा एवं महेंद्र नारायण चौधरी थे.

