Home मुख्य विधान पार्षद की भोजन को बर्बादी से बचाने की नई तरकीब बनी चर्चा का विषय। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - December 18, 2017

विधान पार्षद की भोजन को बर्बादी से बचाने की नई तरकीब बनी चर्चा का विषय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नेताओं की खाना पीना बर्बाद कर छोड़ देने की आदत पुरानी और आम है। पर भाजपा के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह के भोजन बचाने की नयी तरकीब इनदिनों चर्चा का विषय बन चुका है।

हुआ यूं कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में समीक्षा यात्रा करने पहुंचे थे। इस दौरान हर कोई अपने-अपने कार्य में व्यस्त था। कोई नीतीश कुमार को माला पहनाने में आगे दिख रहा था तो कोई उनकी बात गौर से सुन रहा था। वहीं इसी दौरान एक ऐसा भी दृश्य नजर आया जिसे देखकर उपस्थित लोग तो हंसे ही और जिसके पास बाद में वीडियो पहुंच रहा है वो भी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

दरअसल, एमएलसी सुनील सिंह एक प्लेट लेकर बैठे थे। जिसमें काफी खाने का सामान था। वह सोचे खाना को बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसलिए जितना खा सके खाए जो ज्यादा था उसे पॉकेट में रख लिए। यह खाने का सामन कुछ और नहीं बल्कि काजू था।

उनकी इस हरकत से जनसभा में उपस्थित लोग नेता का तरह तरह से चुटकी भी ली। पर जो भी हो एक बात तो स्पष्ट रूप से तय है कि एमएलसी साहब किसी भी हालत में खाना खराब नहीं करना चाहते हैं।

Share

Leave a Reply