Home मुख्य चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 18, 2017

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने रविवार की देर रात चोरी की बाइक के साथ एक युवक को दबोच लिया। युवक की पहचान उर्दू कसाई टोला मोहल्ला निवासी निराले कुरैशी के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान निराले ने बताया कि उसने 20 हजार रुपये में बाइक खरीदी थी। हालांकि पुलिस उसके बाइक चोर गिरोह में शामिल होने के संदेह में पूछताछ कर रही है। जिस व्यक्ति से बाइक खरीदने का निराले ने दावा किया, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसकी पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि पूछताछ में कई जानकारी मिली हैं। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply