Home मुख्य अम्बेदकर छात्रावास परिसर से तीन कार्टून शराब बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 18, 2017

अम्बेदकर छात्रावास परिसर से तीन कार्टून शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात मदारपुर स्थित अंबेदकर छात्रावास परिसर में छापेमारी कर तीन कार्टन विदेशी शराब बरामद की। परिसर में निर्माणाधीन अधीक्षक क्वार्टर में शराब छुपाकर रखी गई थी। बरामद किए गए तीन कार्टून में रॉयल स्टैग शराब की 180 एमएल की 136 बोतल पायी गईं। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लहेरियासराय थाना के एसआई शिव कुमार राय के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है

Share

Leave a Reply