Home मुख्य चोरों की रात: एक ही रात में सात घरों में लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 18, 2017

चोरों की रात: एक ही रात में सात घरों में लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थाने के सझुआर गांव में रविवार की देर रात चोरों ने एक- एक कर सात लोगों के घरों में चोरी कर लाखों की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने सबसे पहले विश्वंभर झा के घर धावा बोला। घर के पिछले भाग से अंदर घुसकर चोरों ने कमरे में रखी आलमीरा का ताला तोडकर सोने की दो बाली,नथिया, चुड़यिां, चांदी का पायल, कीमती साड़ी सहित पांच लाख से अधिक के सामान लेकर चंपत हो गए। इसके बाद चोरों ने महानंद झा के दरवाजे पर टंगे कुर्ता में से पंद्रह सौ रुपये नगद, आनंद बिहारी झा के घर से एक टीन तेल, पांच किलो घी व नगद पांच हजार रुपये की चोरी कर ली। चोरों ने इसी गांव के पूर्व मुखिया कमल नारायण झा की बुलेट मोटर साईकिल के पार्ट चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने बुदुर झा,वैद्धनाथ झा व रंजीत झा के महीनों से बंद पड़े घरों का ताला तोडकर दस लाख से अधिक के आभूषण, कपड़े सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। सोमवार की सुबह पूर्व मुखिया कमल नारायण झा ने बहेडा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एक साथ सात घरों में हुई चोरी की घटना से लोग आक्रोशित थे। ग्रामीणों का कहना था कि बेनीपुर में विगत एक माह मे दो दर्जन से अधिक गांवों में चोरों ने सत्तर लाख से अधिक के सोने व चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। लेकिन पुलिस द्वारा आजतक एक भी चोरी की घटना का उछ्वेदन नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना था बेनीपुर में पुलिसिया व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ग्रामीण अब इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं बहेडा थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा का कहना था कि पुलिस चोरी की घटना का जल्द उदभेदन कर लेगी।

Share

Leave a Reply