
युवा महोत्सव में अंतिम दिन नाट्य विभाग द्वारा थिएटर इवेन्ट का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे युवा महोत्सव के अंतिम दिन गीत एवं नाट्य विभाग में थिएटर इवेन्ट का आयोजन किया गया. जिसमे एक दर्जन से अधिक महाविद्यलायों ने भाग लिया. एकांकी, स्किट, माइम और मिमिकरी इवेन्ट में छात्रों ने भाग लिया. वहीं केन्द्रीय पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा महोत्सव के समापन पर प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. मुस्तफा कमाल अंसारी, डॉ. अजयनाथ झा, डॉ. राम भरत ठाकुर, डॉ. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या, डॉ. के.के साहू, डॉ. मुनेश्वर यादव सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, छात्र व शिक्षक मौजूद थे.

