
बाढ़ राहत की मांग को लेकर अंचल कार्यालय पर सीपीएम ने दिया धरना। Voice of Darbhanga

जाले : बाढ़ राहत सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर माकपा अंचल परिषद ने अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इस मौके पर राम प्रताप कहार की अध्यक्षता में आयोजित सभा को अंचल मंत्री नथुनी कुमार झा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा वास्तविक बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा की गई है. इस मौके पर बाढ़ राहत से वंचितों एवं खेतिहर किसानों, बटाईदारों को फसलक्षति मुआवजा समेत बाढ़ राहत का भुगतान अविलंब करने, बाढ़ राहत सूची को सार्वजनिक करने सहित अन्य मांगों को उठाया गया. कार्यक्रम में माकला जिला मंत्री मंटु ठाकुर, दिलीप भगत, विश्वनाथ लाल दास, नागो पासवान, लक्ष्मण भंडारी, गणेश महतो, कैलू पंडित, देवनंदन राम आदि उपस्थित थे.

