
शहर से लेकर गाँव तक भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा को मिली अपार बहुमत को भाजपाइयों ने विजयोत्सव के रूप में मनाया। पार्टी के विभिन्न संगठनों ने इस जीत की खुशी में एक साथ होली व दीपावली मनाई। कहीं मिठाइयां बंटी तो कहीं अबीर व गुलाल उड़े। कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं बाइक रैली निकली। जिला भाजपा की ओर से अध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने लहेरियासराय टावर पर रंग व गुलाल उड़ाए। मिठाइयां बांटी। अतिशबाजी की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की हार से स्प्ष्ट होता है कि पार्टी का जनाधार
घटता जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि भाजपा की यह जीत 2019 के चुनावों में विजय का भी संकेत है। मौके पर विधान पार्षद सुनील सिंह, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, विवेकानंद पासवान, अभय झा, अमलेश झा, संजीव साह, ज्योति कृष्ण झा लवली, अमित झा, अवधेश झा,मुकुंद चौधरी, राजेश रंजन, एडवोकेट तनवीरुल हसन, संतोष पासवान, राहुल ठाकुर, विकास चौधरी, आशुतोष झा, संगीता साह, रेखा झा, मीणा झा, धीरज ठाकुर, अश्विनी मिश्रा, पशुपति नाथ मिश्र, विजेंद्र मोहन झा, किशोर पासवान, दीपक मिश्रा, राजीव झा,राकेश झा, गणेश महथा, रतन साह, गोपाल गाड़ा, सुनील कुंवर, राजा चौधरी, संतोष पौद्दार, शंभु सिंह, केएस सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रानी सहनी,उमा भारती आदि थे। 
जिला भाजयुमो की ओर से अध्यक्ष डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज योगीजी के नेतृत्व में लहेरियासराय टावर पर विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाइयां बांट कर जीत की खुशी का इजहार किया। डॉ. भरद्वाज ने कहा कि जीत से स्पष्ट होता हे कि 2018 में 8 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव व 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है। मौके पर विधायक जीवेश कुमार, भाजपा महामंत्री आदित्य नारायण चौघरी मन्ना, आशुतोष कुमार, रोशन कुमार झा, मुकेश सिंह, मदन यादव, सोनू ठाकुर, राजीव रंजन, नवीन कुमार राम, विजय सहनी, दिवाकर सिंह, प्रवीण झा, मुकुंद बदौलिया, गोविन्द झा, सुमित झा आदि मौजूद थे।
लहेरियासराय भाजयुमो की ओर से अल्लपट्टी चौक पर डोल नंगारे से साथ विजय उत्सव मनाया गया। मौके पर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, सुंदर लाल चौधरी, राकेश कुमार झा, अमित कुमार ठाकुर, विनोद कुमार यादव, रमा शरण ठाकुर, रासदेव कुमार मंडल, सुमित कुमार, अखिल कुमार सिंह, संजय सहनी, राजकुमार महतो आदि उपस्थित थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. कामेश्वर झा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व का परिचायक है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीत का जश्न मनाया गया। मनीगाछी में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मिठाईयां बंटवाई तो कुशेश्वरस्थान में मण्डल अध्यक्ष मणिकांत झा ने समर्थकों के साथ पटाखे फोड़े और मिठाईयां भी बाँटी।

