Home मुख्य सीमेंट एवं छड़ लदा ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आये चाय दुकानदार का पैर कटा। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 19, 2017

सीमेंट एवं छड़ लदा ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आये चाय दुकानदार का पैर कटा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार शाम करीब पांच बजे बहादुरपुर थानाक्षेत्र के सैदनगर में बुलेट एजेंसी के निकट एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर सीमेंट एवं छड़ लदा हुआ था। ट्रैक्टर पलटने से उक्त स्थल पर चाय की दूकान कर रहे सुमन पंडित का एक पाँव घुटने के नीचे कट कर अलग हो गया। उसके पाँच वर्षीय बेटे के पीठ में भी छड़ लगने एवं एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घटना की पुष्टि एएसपी दिलनवाज अहमद ने की है। परंतु घायलों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नही हो सकी है। स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल घायलों को डीएमसीएच भेजा गया है। घटना के बाद समस्तीपुर-लहेरियासराय रोड में सैदनगर के निकट भयंकर जाम की भी स्थिति उतपन्न हो गयी।

Share

Leave a Reply