Home मुख्य बस और बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 19, 2017

बस और बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला के केवटी थानांतर्गत हाजीपुर गांव के निकट आज दोपहर मोटरसाइकिल और बस की आमने सामने की टक्कर में दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में मोटर साइकिल सवार सगे भाइयों 22 वर्षीय मोहम्मद जावेद और 27 वर्षीय मोहम्मद तबरेज की मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है. दिलनवाज ने बताया कि हादसे के बाद से बस चालक फरार है. पुलिस ने बस और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है.

Share

Leave a Reply