Home मुख्य भूमाफिया से त्रस्त पीड़ित ने डीएम कार्यालय के सामने की आत्मदाह की कोशिश। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 19, 2017

भूमाफिया से त्रस्त पीड़ित ने डीएम कार्यालय के सामने की आत्मदाह की कोशिश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार को समाहरणालय परिसर में में उस समय अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया जब जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आत्मदाह केलिए एक व्यक्ति पहुँच गया। उक्त कोशिश करने वाले आजमनगर के स्व0 सीताराम महतो के पुत्र वासुदेव महतो को मौके से पुलिस ने हिरासत में ले लिया । मामले के संबंध में पीड़ित बासुदेव महतो ने बताया कि उसके जमीन को भू माफिया जबरन अतिक्रमण कर बेचना चाह रहा है। कई कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने के बाद भी कोई पदाधिकारी कारवाई नहीं किये। अंत में विवश होकर वे जिला पदाधिकारी को संज्ञान में दे कर आत्मदाह करना चाह रहे थे। परंतु मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर लहरियासराय थाने को हवाले कर दिया।

Share

Leave a Reply